ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री बनाये जाने पर भाजपा नेता मनोज पाठक ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट मुकेश कुमार: कालाढूंगी के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा पूनः सत्ता में वापसी के साथ उत्तराखंड में 60 सीट जीत कर कीर्तिमान स्थापित करेगी तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश में रूके विकास कार्यो पुरा किया जायेगा।

इस दौरान उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्कर धामी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।  इस दौरान भाजपा नेता मनोज पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार के सढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।

वहीं अनुभवी पुष्कर धामी प्रदेश में विकास को अनवरत जारी रखते हुए नई इमारत खड़ी करने का काम करेंगे तथा उनके मुख्यमंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 की तैयारी में लग जाने के लिए उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान मुख्य रूप से बालम देवका,संजय नगलटिया,बिक्रम बर्गली,दीपक बिष्ट, गौरव मेहरा, हरीश जलाल,सुरेश जोशी, दीपक रौतेला, हरीश चन्द्र पाडे,गणेश जोशी, हेम कडपाल,दीप पाडे मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *