ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

धामी ने पूर्व CM मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी से की शिष्टाचार भेंट! लिया आशीर्वाद 

रिपोर्ट मुकेश कुमार: मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी के बसन्त विहार स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। ऊधमसिंह नगर के हिस्से पहली बार मुख्यमंत्री की सीट आई है।

धामी खटीमा से विधायक हैं। वे दूसरी बार विधायक बने थे, लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। वह पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के निजी सचिव रहे। छात्र राजनीति से उन्होंने सियासत में कदम रखा। वह भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। युवाओं में उनकी खासी पकड़ है। अब यह तय हो गया है कि आगामी विधान सभा चुनाव धामी के नेतृत्व में होगा। यदि भाजपा फिर से सत्त्ता में लौटती है तो उत्तराखंड को एक नए सशक्त भाजपा नेता के रूप में उभर कर आए थे। वह पूर्व सैनिक के परिवार से हैं और मूल रूप से पिथौरागढ़ के मूल निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *