ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

महिलाओं से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं: सुभाष चावला

रिपोर्ट भगवान सिंह: आज चण्डीगढ़ कांग्रेस ने प्रधान सुभाष चावला और महिला अध्यक्ष दीपा दुबे की अगुवाई में रोष मार्च सेक्टर 35 कांग्रेस भवन से बीजेपी कार्यलय सेक्टर-33 का घेराव करने के लिए निकाला। यह रोष मार्च चंडीगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हाल ही में किसान आंदोलन में महिला से बदसलूकी व मारपीट के ख़िलाफ निकाला गया।
इस मार्च में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने मनीष बंसल भी धरना प्रदर्शन में पहुंचे। उन्होंने भाजपा के इस रवइये की निंदा की। महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दूबे अपनी टीम के साथ भाजपा नेताओं को देने के लिये चूड़ियाँ लेकर पहुँची व भाजपा द्वारा महिला के साथ हुई बदसलूकी की निंदा की।
चण्डीगढ़ कांग्रेस प्रधान सुभाष चावला ने भाजपा के महिला से दुर्व्यवहार को आढ़े हाथ लेते हुए कहा कि चण्डीगढ़ कांग्रेस महिलाओं के साथ खड़ी है, उनके साथ बदसलूकी बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। चावला ने यह भी कहा की महिलाओं के मान सम्मान की बातें करने वाली भाजपा अब सत्ता के नशे में चूर हो कर महिलाओं से बदसलूकी पर उतर आयी है।
चण्डीगढ़ कांग्रेस की प्रवक्ता व महासचिव गुरबख्श रावत ने कहा कि अपने हक़ के लिए आवाज़ उठा रही महिला की आवाज़ दबाने की। कोशिश और उसके साथ दुर्व्यवहार करना अत्यंत शरमनाक वाक़या है। भाजपा की तानाशाहियत का प्रमाण है। चण्डीगढ़ कांग्रेस काले कानूनों के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसानों के साथ है, उनकी इस लड़ाई में पूरा साथ देगी।
इस प्रदर्शन में चण्डीगढ़ कांग्रेस की समस्त कार्यकारिणी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन॰एस॰यू॰आई॰, सेवा दल व इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने भाग लिया तथा भाजपा के ख़िलाफ़ जम कर नारे बाज़ी की। पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिये सेक्टर 34 में वाटर केनन से पानी की बौछारें की और बैरिगेटिंग कर हज़ुम को आगे बड़ने से रोकने की कोशिश की।
पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठियाँ चलायी व महिला कायकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की। इसमें कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हुए, लेकिन भारी बारिश के बावजूद भी कांग्रेसियों के इरादे मज़बूत रहे और प्रदर्शन का जोश देखते ही बनता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *