ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

दुःखद: मकान की छत गिरने से एक की मौत! एक की हालत नाजुक

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दुचौड़ स्थिति शिवपुरी इलाके के में निर्माणाधीन मकान की छत गिर जाने से एक मज़दूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मज़दूर गंभीर रुप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जबकी दूसरे घायल मज़दूर को गंभीर अवस्था में हल्द्वानी के अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है मृतक मजदूर फहीम पुत्र सलीम हाथीखाना कालोनी लालकुआं निवासी के रूप में शिनाख्त हुई है। वहीं दूसरे गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसका नाम पप्पू बताया जा रहा है। घायल की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

यह घटना हल्दुचौड़ के इंदिरा कालोनी के शिवपुरी कालोनी में हुई जहां पर पुण:निर्माण का कार्य चल रहा था । जिसमें अचानक ही छत गिर जाने से यह बड़ा हादसा हो गया। मोके पर मौजूद लौगो ने बताया कि मकान के कार्य में लगे दोनों मजदूर अपना काम कर रहे थे तभी अचानक छत की दिवार आ गिरी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे मज़दूर की स्थिति अत्यधिक गंभीर होने पर 108 के द्वारा हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *