ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

शर्मनाक: नाबालिग लड़कियों के साथ नशा मुक्ति केंद्र में दुष्कर्म! संचालिका गिरफ्तार

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है जहां नशा मुक्ति केंद्र से चार लड़कियां फरार हो गई थी। दरअसल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को प्रकृति विहार क्लेमेन्टाउन में स्थित नशा मुक्ति केन्द्र WALK AND WIN SOVAR LIVING HOME से 4 बालिग लड़कियां जिनका नशे का ईलाज इस संस्थान पर चल रहा था। उक्त चारों लड़कियां शाम समय 5.30 बजे कैम्प से भाग गयी थी।

उक्त कैम्प की संचालिका विभा सिंह द्वारा थाने पर सूचना दी गयी एवं सूचना के आधार पर उक्त चारों लडकीयों की गुमशुदी थाना क्लेमेन्टाउन पर दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। चूंकि चारों लडकियों का शाम के वक्त उक्त संस्थान इस तरह से भागना एक गम्भीर विषय था। जिस सम्बन्ध में तत्काल सूचना उच्चाधिकारीगणों को दी गयी एवं गुमशुदा लडकीयों के परिजन से सम्पर्क किया गया किन्तु देर रात तक लडकियां अपने घर नहीं पहुँची थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थाना क्लेमेन्टाउन पर उक्त गुमशुदा लड़कियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा CCTV कैमरो के अवलोकन व मुखबिर खास की सूचना, अथक प्रयास से चारों गुमशुदा लड़कियों को सकुशल 24 घण्टे के अन्तर्गत बरामद किया गया।
गुमशुदा के परिजनों को अवगत कराया गया एवं चारों गुमशुदा लड़कियों द्वारा उक्त नशा मुक्ति केन्द्र से भागने की जानकारी की गयी तो उक्त चारों बरामद लडकियों द्वारा अवगत कराया गया कि WALK AND WIN SOVAR LIVING HOME प्रकृति विहार क्लेमेन्टाउन में प्रचलित नशा मुक्ति केन्द्र को चलाने वाले विद्यादत्त रतूड़ी द्वारा उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ व मारपीट करने तथा एक लडकी द्वारा यह भी आरोप लगाये गये कि उनके साथ विद्या दत्त रतूड़ी द्वारा जबरदस्ती बलात्कार किया गया।
संचालिका विभा सिंह से शिकायत करने पर इन्ही लड़कियों के साथ मारपीट करना व विद्या दत्त रतूड़ी का साथ दिया गया। उक्त चारों बरामद लडकियों की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेनटाउन पर उक्त केन्द्र की संचालिका विभा सिंह व विद्यादत्त के विरूद मु0अ0सं0 125/2021 धारा 376सी/354क/323/504/120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
देर रात नशा मुक्ति केन्द्र की मुख्य संचालिका अभियुक्ता विभा सिंह को गिरफ्तार किया गया। उक्त केन्द्र के संचालक विद्यादत्त रतूड़ी अपनी गरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। बरामदा/पीड़िता लडकियों के मेडिकल परीक्षण एवं न्यायालय के समक्ष बयान अंकित किये जा रहे है। अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्ता- विभा सिंह पुत्री रविन्द्र सिंह निवासी 1/608 न्यू विष्णु पुरी सुरेन्द्र नगर अलीगढ़ हाल पता WALK AND WIN SOVAR LING HOME प्रकृति विहार क्लेमेन्टाउन जनपद देहरादून है। इस दौरान ये अभियुक्त विद्यादत्त रतूड़ी पुत्र हर्षमणी निवासी देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी WALK AND WIN SOVAR LIVING HOME प्रकृति विहार क्लेमेन्टाउन जनपद देहरादून से फरार हो गए।
इस दौरान बरामदगी व गिरफ्तारी पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शोएब अली, म. उपनिरीक्षक रजनी चमोली, उपनिरीक्षक आशीष रवियान, हे0का0प्रो0 55 राजकुमार, का0 914 सुनील पंवार, का0 589 हितेश, का0 899 भूपेन्द्र, म0का0 997 पिकीं आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *